कहते हैं कि मुसीबत कभी बता कर नहीं आती। सच है। ऐसा भी होता है कि कभी-कभी हमें मुसीबत का कारण भी ज्ञात नहीं होता। ऐसे में मुसीबत से पार पाना और मुश्किल हो जाता है। ऐसी अज्ञात मुसीबतों के लिए हम अक्सर कहते हैं कि शायद किसी की बुरी नजर लग गयी है।
बुरी नजर से बचने के लिए यूं तो हम कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन वे तथाकथित उपाय कितना असर करते हैं, यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं फेंग्शुई के एक ऐसे गैजेट की, जिन्हें चीन में सिर्फ गैजेट नहीं माना जाता, बल्कि देवी-देवता की तरह सम्मान दिया जाता है। ये चीनी देवी-देवता हैं मदर कुयान यिन और कुयान कुंग। फेंग्शुई कहता है कि इन्हें घर में स्थापित करने से न सिर्फ हम बुरी नजर से बचे रहते हैं, व्यर्थ की परेशानी, बीमारी और तनाव भी हमसे दूर रहता है।
आइए, विस्तार से जानते हैं इन चीनी देवी-देवताओं की विशेषताओं के बारे में-
मदर कुयान यिन
मदर कुयान यिन को फेंग्शुई में लेडी लाफिंग बुद्धा भी कहते हैं। चीन में कुयान यिन की स्टेचू हर घर में रखी जाती है। वहां लोगों का मानना है कि कुयान यिन मां के समान उनकी देखभाल करती है, बुरी नजर से बचाती है। इन्हें दया की देवी मां कहा जाता है। यह अधिकतर बैठी हुर्इ मुद्रा में होती हैं तथा सफेद वस्त्र पहने हुए होती हैं। सफेद वस्त्र पवित्रता व शुद्धता के प्रतीक हैं। इनके चेहरे पर सौम्य मुस्कराहट होती है। यह कमल के फूल पर विराजमान होती है। यह बच्चों तथा महिलाओं की रक्षा करती हैं। नवदंपति व नि:संतानदंपति इसे घर में रखकर स्वस्थ व सुंदर संतान की कामना करते हैं। बीमारियों से बचाव के लिए भी इन्हें घर में रखा जाता है। यह घर के सदस्यों के भाग्य को जगाती हैं।
कुयान कुंग
किसी भी देश में सेना रक्षा के लिए बनार्इ जाती है। उसकी रक्षा का भार तथा कमान सेनापति के हाथ में होती है। चीन में कुयान कुंग ऐसे ही सेनानायक हैं, जिन्हें वहां के लोग युद्ध का देवता मानते हैं। इनकी स्टेचू लोग घरों में लगाते हैं। नवयुवक इन्हें बहुत पसंदकरते हैं। इन्हें गेट के पास लगाया जाता है। इनके हाथ में शस्त्र होता है। चेहरे पर निडरता का भाव व जोष भरा हुआ होता है।
सेनानायक की तरह यह युद्ध का कवच पहने हुए होते हैं तथा युद्ध करने की तत्पर मुद्रा मे रहते हैं। यह शक्ति के प्रतीक हैं। इनकी स्टेचू को घर के अलावा रेस्तरां, होटल आदि के गेट पर भी लगाया जाता है। इनकी उपस्थित सौभाग्य व शक्ति का भरोसा दिलाती है। यह प्रतियोगिता में जीत का भी प्रतीक है। अत: इन्हं बिजनेस प्रीमिसेस में भी रखा जाता है। यह स्टाफ में बहादुरी, वफादारी और एकता की भावना पैदा करते हैं।
Leave a Comment